Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

सरदारशहर। उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार गठित दल के द्वारा डॉ अजय कुमार चौहान व निरंजन कुमार भार्गव नायब तहसीलदार भानीपुरा द्वारा सावर, जैतासर व दल्लुसर में स्थित गौशलाओ का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की गणना का कार्य मोतीलाल व विक्रम पशुधन सहायको ने किया। डॉ चौहान ने गौशालाओं के आवश्यक अभिलेख जांच की। नायब तहसीलदार ने गौशालाओं में पशुओं हेतु चारा, पानी, छाया व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं की जांच करके आवश्यक निर्देश दिए। ख्यालीराम सांडेला ने प्रपत्र 5 की जांच की व आवश्यक निर्देश दिए। मोतीलाल प्रभारी जेतासर ने पशुओं में टीकाकरण के बारे में जानकारी दी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।