Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर सरसों, चने का खरीद केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों का हो रहा है नुकसान

कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर सरसों, चने का खरीद केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों का हो रहा है नुकसान

सरदारशहर। शहर की कृषि उपज मंडी में समर्थन मुल्य पर सरसों व चना का खरीद केंद्र 1 अप्रैल को शुरू होने का आदेश था। लेकिन अभी तक 7 दिन बितने के बाद भी कोई हलचल शुरू नहीं होने से किसानों को सरसों व चने की उपज में प्रति क्विंटल में 500 से 1000 रूपयों तक का नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी अभी तक खरीद केंद्र को चालू नहीं किया गया है। मंडी में अनाज व्यापारी सरसों व चने की उपज में मौसम का हवाला देकर समर्थन मूल्य के हिसाब से कम पैसे दे रहे है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी के आधार पर चने की खरीद 5335, सरसों की 5450, गेंहू 2125, जौ 1735 रूपए प्रति क्विंटल रखी गई है। गत वर्ष से चने में 105, सरसों में 400, गेंहू में 110, जौ में 100 रूपयों की वृद्धि की गई है। इसके साथ लागत के संदर्भ में किराए पर नियुक्त किए गए श्रमिक के लिए खर्च की गई लागत के साथ सभी भुगतान की गई लागतें शामिल होती हैं। मालसर के किसान बीरबलराम भादू ने बताया कि 1 अप्रैल से खरीद केंद्र शुरू नहीं होने के कारण किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। अनाज व्यापारी अपनी मनमर्जी के भाव लगा रहे है। अगर दो-तीन दिनों में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के द्वारा खरीद केंद्र शुरू नहीं किया गया तो किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। खरीद केंद्र चालू नहीं होने पर किसानों में निराशा छाई हुइ है। उप रजिस्ट्रार मदनलाल शर्मा ने बताया कि सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव 10 व 11 अप्रैल को होगें। इसके बाद नया अध्यक्ष चुना जायेगा। इसके बाद ही समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र शुरू किया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता