Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सादुलपुर में आप की बैठक आयोजित, वार्डों व बूथ लेवल पर कार्यकारिणी होगी गठित

सादुलपुर में आप की बैठक आयोजित, वार्डों व बूथ लेवल पर कार्यकारिणी होगी गठित


सादुलपुर। आम आदमी पार्टी कार्यालय सादुलपुर में कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नए विधानसभा अध्यक्ष सादुलपुर का चयन एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर विचार किया गया। सादुलपुर तहसील को चार भागों में बांटा गया 4 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे बूथ लेवल तक ग्राम पंचायतों पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसी तरह सादुलपुर शहर के लिए 40 वार्डों में चार नगर अध्यक्ष बनाए जाएंगे आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया दिल्ली से पधारे आलोक भी मीटिंग में उपस्थित थे। चूरू लोकसभा प्रभारी डॉक्टर धनपत सिंह चौधरी, चूरू लोकसभा सचिव भोजराज महला, नवनियुक्त चुरू जिला सचिव सतीश पूनिया, रामजीलाल फौजी, शंकर नारायण शर्मा, तेजपाल पूनिया, रामनिवास सारण एडवोकेट, आदिल खान, तेजपाल पुनिया एडवोकेट, सोशल मीडिया प्रभारी चूरू चंद्रशेखर, सोशल मीडिया सादुलपुर सुनील श्योराण, महेंद्र जैन, वासुदेव लोहारी वाला, नेमीचंद राजपूत, शंकर प्रजापत, रघुवीर जांगिड़, अजय पुनिया चांदगोठी, असलम खान, राधेश्याम प्रजापत, लीलू राम सिक्का, बाल किशन, सीएल मोगा, जनक पूनिया, सुरेश , आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट तेजपाल पुनिया किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता