Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा नेता पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस

भाजपा नेता पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी ने धूमधाम से मनाया 44वां स्थापना दिवस

सादुलपुर। भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार 6 अप्रैल को ददरेवा मण्डल मुख्यालय पर पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तारानगर से भाजपा लोकप्रिय नेता महावीर पूनिया के मुख्यातिथि में मनाया गया 44 वां स्थापना दिवस। सर्वप्रथम भारतमाता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्थापना के समय से लेकर आज तक पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनने का गौरव हमें प्राप्त हुवा है॥हम सब को हमारे लोकप्रिय नेता पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी, लालकर्षण आडवाणी,स्व श्रीमती विजयराजे सिंधिया, स्व भैरुसिंह शेखावत आदि नेताओ पार्टी निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है हमें हमेशा याद रखना चाहिय। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी मण्डल अध्यक्ष जुगल सिंह शेखावत ने की, कार्यकर्म में किसान मोर्चे के जिला महामंत्री क्रषन भाकर, लाखलान सरपंच विनोद धानक, पूर्व सरपंच बजरंग शर्मा, पार्टी पदाधिकारी गण दयाराम मेघवाल, संजय चाहर, प्रीतम गोस्वामी, राजेश स्वामी, महन्त जीतूँसिंह चोहान, चेतन राजपुरोहित,पप्पू कलाल,फूलाराम शर्मा, संतकुमार सरावगी, बलवान कारेल, पवन रुलानिया, रोहिताश रुलानिया, महावीर सिंह राजपूत,एडवोकेट रमेश शर्मा,सावरमल राजपुरोहित, रूपसिंह राजपूत, रुघनाथ सिंह चौहान, फुलाराम माहिच, रमेश सैनी, शीशपाल पुरोहित, सावरसिंह राजपूत, एडवोकेट ओम प्रकाश रेगर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता