Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तेज अंधड़ से जन जीवन प्रभावित 

तेज अंधड़ से जन जीवन प्रभावित 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर व आस-पास के क्षेत्र में देर रात को तेज धूल भरा अंधड़ आने से आम जन जीवन प्रभावित हुआ। सड़क पर धूल के गुब्बार उड़ने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुई। वहीं हवा में रात को कचरा उड़ता नजर आया। दूसरी ओर कई जगह पर लगे होर्डिंग्स भी टूट गए। बस स्टेंड पर जिले की मांग को लेकर धरने पर लगाया गया टेंट भी बिखर गया। रात भर बिजलियां चमकती रही, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को धूल से निजात नहीं मिली पाई। हालांकि सुबह मौसम सामान्य हो गया और चटक धूप खिल गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता