Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

एसडीएम ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय उपखंड अधिकारी मूलचंद लूनिया ने शहर में संचालित अनेक इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया और रसोई में जाकर खाने की गुणवत्ता जांची। उपखंड अधिकारी लूणिया ने बस स्टैंड, भोजलाई चौराहे पर संचालित इंदिरा रसोई में पहुंचकर सब्जियों, अचार, रोटी की गुणवत्ता देखकर संतोष जाहिर किया। भोजन कर रहे लोगों से भी उपखंड अधिकारी ने फीडबैक लिया। जिस पर लोगों ने खाने की गुणवता को सराहनीय बताया। यहां पर थालियों का टारगेट आराम से पूरा होना सामने आया। इसी प्रकार लाडनू रोड़ स्थित चुंगी नाका पर संचालित इंदिरा रसोई में उपखंड अधिकारी पहुंचे, जहां गुणवता सही मिली। लेकिन पर टारगेट से कम थालियां लगने की समस्या सामने आई। जिस पर एसडीएम ने प्रचार प्रसार के निर्देश संचालक को दिए ताकि थालियों का टारगेट पूरा हो सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता