Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नरपत गोदारा के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जश्न

नरपत गोदारा के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में जश्न


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी आरएएस निशा कुमारी ने बताया कि कुल 11 सदस्यों ने मतदान किया। जिनमें से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नरपत गोदारा को 6 वोट, उपाध्यक्ष छैलूसिंह को 6 वोट मिले। जबकि पराजित होने वाले प्रत्याशियों को 5-5 वोट मिले। दूसरी ओर विजय की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुलाल लगाकर और मालाओं से लादकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं इसके बाद विजयी जुलूस निकाला गया और बाजारों में भी जगह-जगह दोनों नेताओं का अभिनंदन हुआ। विधायक मनोज मेघवाल के घर पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया और आतिशबाजी भी की गई। विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संचालक मंडल के सदस्यों की भावना के कारण यह जीत संभव हुई है और मुझे विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी किसान हित में काफी अच्छा काम करेंगे।
इस अवसर पर सभापति निलोफर गौरी, कांग्रेेस नेता पूसाराम गोदारा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश गौरी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी, देहात अध्यक्ष नरेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, आदर्श जाट महासभा के चूरू जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलका, गणेश ढ़ाका, सरपंच कन्हैयालाल शर्मा, मनसुख गोदारा, विकास सारण, रूपाराम कस्वां, महेंद्र गोदारा, विमल गोदारा, पार्षद हितेष जाखड़, अमजद खान कायमखानी, इस्माईल खान, विजय बटेसर, एडवोकेट सलीम खान गाजी, मुकुल मिश्रा, विद्याप्रकाश बागरेचा, बजरंग सेन, प्रदेश वाल्मिकी सहित बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता