Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरेआम कार पर भांजी लाठियां, विडियो वारयल

सरेआम कार पर भांजी लाठियां, विडियो वारयल

सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर में आवारा तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिनदहाड़े एक कार में सवार तीन - चार लोगों पर लाठियों से करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा हमला करने व कार में तोड़ फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम के तहत शहर के गांधी चौक के पास स्थित सब्जी मंडी के सामने यह वाकया घटित हुआ, जिसके तहत एक कार में सवार लोगों पर दूसरी कार में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन लोग लाठियों से हमला बोल रहे हैं तथा कार को क्षतिग्रस्त करते हुए कार में सवार लोगों को भी चोटिल कर रहे हैं। फिलहाल घटनाक्रम के बाद दोनों गाड़ियां मौके से चली गई और इस बारे में कोतवाली पुलिस को भी सूचना लोगों ने दी। जिस पर एएसआई तेजाराम मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लेकिन मौके पर लोगों ने किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
हालांकि वाकये को लेकर कोतवाली पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी अब तक मीडिया को नहीं दी है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चर्चा का विषय बन गए हैं। कोई भी पक्ष इस मामले को लेकर थाने नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि जिस कार पर हमला किया गया, वो लोग संभवतया जयपुर से आये थे और जो लोग हमला कर रहे हैं, वो स्थानीय है। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस इस मामले में किस प्रकार की कार्यवाही करती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता