Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लावारिस के शव का अंतिम संस्कार करके निभाया मानवता का धर्म, सामाजिक संगठनों ने की मृतक की अन्त्येष्टि

लावारिस के शव का अंतिम संस्कार करके निभाया मानवता का धर्म, सामाजिक संगठनों ने की मृतक की अन्त्येष्टि

सरदारशहर। शहर में 3 दिन पहले राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। शहर में कुछ दिनों से भीख मांगकर अपना जीवन यापन करने वाले व्यक्ति की कोई पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने व्यक्ति की शिनाख्त के लिए सभी जगह पुलिस थानों में जानकारी जुटाने की कोशिश की। लेकिन 3 दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार हेतु सामाजिक संगठनों के सुपुर्द कर दिया। शहर में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले अज्ञात व्यक्ति की अंत्येष्टि उसकी मृत्यु के तीन दिन पश्चात स्थानीय सामाजिक संगठनों सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, श्री लोकरंजन परिषद, ताल ट्रस्ट, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था, केम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल एवं सरदारशहर टेक्सी यूनियन के सदस्यों द्वारा की गई। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी, शम्भू दयाल पारीक, हंसराज सिद्ध, सम्पत राम जांगिड़, ओमप्रकाश तिवाड़ी, चंद्रप्रकाश पारीक नाथ जी, दिलीप सिंह सिसोदिया, टेक्सी यूनियन से शाबिर, नदीम कुरेशी, साबिर खान, जाकिर सिक्का, साबिर सिक्का, सिकंदर खान, आयूब तगाला, मुस्ताक सिक्का, सद्दाम सिक्का, अजीज काजी, युसुब रामगड़िया, गोविंद जाट, अब्दुल वाहिद, रासिद खान, बाबूलाल नायक सहित कई अन्य टेक्सी चालक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये