Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लॉयन्स क्लब सरदारशहर डायमंड के  जैसनसरिया अध्यक्ष, तुगलक बने सचिव

लॉयन्स क्लब सरदारशहर डायमंड के  जैसनसरिया अध्यक्ष, तुगलक बने सचिव

सरदारशहर। शहर के गीतांजली भवन में क्लब की साधारण आयोजित की गई। जिसमें क्लब सचिव सुशील भोजक ने गत सभा की कार्यवाही की जानकारी दी। क्लब नॉमिनेशन कमेटी की ओर से लायन अनिल गोयल द्वारा सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी घोषणा की। नया सत्र 1 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगा। आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम जैसनसरिया, उपाध्यक्ष प्रथम लायन श्यामसुन्दर मित्तल, उपाध्यक्ष द्वितीय लायन राजकुमार कंदोई, सचिव लायन मुबारक तुगलक, सह सचिव लायन महेन्द्र माली, कोषाध्यक्ष लायन सागर झेडू, सहकोषाध्यक्ष लायन विजय चौधरी, टेमर लायन घनश्याम बोचिवाल, टेल ट्विस्टर लायन महेन्द्र निर्वाण, सर्विस चेयरपरसन लायन सुशील भोजक, मेम्बरशिप चेयरपरसन लायन किशोर भारद्वाज, लॉयन्स क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन चेयरपरसन लायन बनवारीलाल जांगिड़, क्लब मार्केटिंग चेयरपरसन लायन आसकरण सोनी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन अनिल गोयल, क्लब निदेशक 1 लायन हँसराज सोनी,2 लायन उमरदीन सैयद, 3 लायन मोहम्मद सदीक, 4 लायन सत्यनारायण जांगिड़ व मीडिया प्रभारी लायन डॉ दीप्ति भारद्वाज को बनाया गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैसनसरिया ने विश्वास व्यक्त किया की नये सत्र समाज सेवा के नये कार्यक्रम किए जाएंगे व वर्तमान में चल रहे मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण जैसे कार्यक्रमों को चालू रखा जायेगा। क्लब के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी व नये सत्र में पूर्ण सहयोग करने का वादा किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये