Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डाॅ. केसी सोनी की पुस्तक पर विचार गोष्ठी आयोजित

डाॅ. केसी सोनी की पुस्तक पर विचार गोष्ठी आयोजित


चूरू। रतननगर में पोकरमल प्रजापत गेस्ट हाउस में डाॅ. केसी सोनी द्वारा लिखे जा रहे रतननगर के इतिहास की पुस्तक पर विचार विमर्श के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध खिलाड़ी सांवरमल तंवर ने की व पूर्व .प्राचार्य पी.डी. सोनी, विशिष्ट अतिथि विनोद शर्मा थे। गोष्ठी में डॉ. के.सी. सोनी ने अपनी पुस्तक रतननगर एक विरासत व रतननगर अतीत से अब तक के लेखन के लिए जो शोध किया व प्रामाणिक दस्तावेज,फोटोग्राफ एकत्रित किए सबके अवलोकन के लिए प्रस्तुत किए व रतननगर बसने का कारण, भौगोलिक, सामाजिक, शैक्षणिक, खेलकूद, आर्थिक, कला, लेखन, वास्तुकला, ललित कला, नगर में पधारे राजे रजवाड़े, बड़े साहित्यकार, नेता, अभिनेता, विदेशी, संत यहां जन्मे सैनिक, खिलाड़ी, न्यायविद्, शिक्षाविद्, व्यापारी उद्योगपतियों, कलाकारों डाॅक्टरों, इंजिनियर,संत देश विदेश में बसे प्रवासी, कुएं, जोहड़, मंदिर, मठ, आश्रम, मस्जिद ,स्कूल, हवेलियां, धर्मशाला, सामाजिक संगठनों, हस्तकला, यहां के निवासीयों को राजाओं व अंग्रेजी हुक्मरानों से मिली पदवियों, जागीरों, पुरस्कारों, यहां की बोलियां, कहावतें, लोकोक्तियों, कविताएं, पहनावा,हर क्षैत्र में नगर के प्रथम व्यक्तियों के बारे में विस्तार से बताया व प्रामाणिक संसोधन आमंत्रित किए । उपस्थित सभी लोगों ने डाॅ.सोनी के दस्तावेजों को देखा व उनकी मेहनत की भुरी भुरी प्रशंसा कर अपने सुझाव दिए। प्राचार्य पीडी सोनी ने डाॅ. केसी सोनी के बचपन की घटनाओं व सांईटिस्ट होते हुए इतिहास में रुचि पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में अध्यक्ष सांवरमल तंवर ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये