Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डाक्टरों की मशाल यात्रा पहुंची चूरू 

डाक्टरों की मशाल यात्रा पहुंची चूरू 


राइट टू हेल्थ बिल के नुकसान की जनता को दे रहे हैं जानकारी
चूरू। राइट टू हेल्थ बिल को लेकर राजस्थान में प्राईवेट चिकित्सकों के चल रहे आन्दोलन के क्रम में आमजन को इस बिल की जानकारी देने के लिए चल रही मशाल यात्रा चूरू पहंुची।
राजस्थान प्रदेश स्तरीय सयंुक्त सघर्ष समिति एवं मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राईट टू हेल्थ बिल के खिलाफ निकाली जा रही मशाल यात्रा चूरू पहुंची तो एम्बुलेंस के सायरन बज उठे तो रात को आमजन कोतुहल से एक दूसरें को पूछते नजर आए यह क्या है। चूरू के धर्म स्तूप के पास ज्यांेही मशाल यात्रा पहुंची तो चूरू के चिकित्सकों ने गर्मजोशी के साथ यात्रा लेकर आए चिकित्सकों का स्वागत किया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। मशाला यात्रा के साथ चिकित्सकों की रैली पुराने बस स्टेण्ड, कलक्टरी सर्किल और भालेरी रोड पहुंची। जयपुर से सीकर और चूरू आए यात्रा का नेतृत्व कर रहे डाॅ.श्रवण चैधरी ने मशाल चूरू के चिकित्सकों को सौपी।
चूरू जिले के चिकित्सकों ने मशाल रैली का समर्थन करते हुए राइट टू हैल्थ बिल को चिकित्सक और मरीज के बीच दूरियां बढ़ाने वाला बताया। डाॅ.एलसी ढ़ाका ने इस बिल की खामिया गिनाई। डाॅ. श्रवण चैधरी ने कहा कि इसका जो बजट है वह दो पैसे प्रति व्यक्ति पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका कुल बजट 15 करोड़ रुपए पारित किया है जबकि राजस्थान की जनसंख्या आठ करोड़ है। ऐसे में यह सरकार धरातल पर कैसे लाएगी यह जनता के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डाॅ.महेश शर्मा ने बताया कि इस बिल की वास्तुस्थिति की जानकारी आमजन को मिले। चिकित्सकों ने इस आन्दोलन के माध्यम से जनता को इसकी जानकारी मिले इसलिए यह मशाल यात्रा निकाली जा रही है। ताकि आमजन को सरकार के इस अव्यवहारिक कानून की जानकारी मिले। चिकित्सकों ने कहा कि सरकार एक ओर राइट टू बिल लागू कर रही है दूसरी और चिरंजीव जैसी योजना जनता से छीन रही है। चिकित्सक जनता को बताना चाह रहे हैं कि प्राइवेट अस्पतालों में जो इलाज दिया जा रहा है वह गुणवत्ता परक और सस्ता है जबकि सरकार इस सुविधा को जनता से छीन रही है।
डा बीएल नायक ने इस बिल को जनता के लिए अहितकारक बताया और कहा कि सरकार जनता और चिकित्सकों में विभेद पैदा कर रही है। चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार इस बिल में सशोधन कर जनता के लिए जनता को समर्पित करें यह वर्तमान की आवश्यकता है। इस मौके पर डाॅ. मुमताज अली, डाॅ. पवन गोयल, डाॅ. मोनिका आर्य, डाॅ. अभिषेक आर्य, डाॅ. ऋषभ चैधरी, डाॅ.संदीप कुल्हरी, डाॅ. अजीत गढ़वाल, डाॅ. अरुण वर्मा, डाॅ. जयसिंह, डाॅ. रतन अग्रवाल, डाॅ. दीपक सिंह, डाॅ. गरीमा चैधरी, डाॅ. विकास जांगिड़, डाॅ. राकेश भार्गव, डाॅ. रामनिवास ढूकिया सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये