Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी सदस्यों के मतदान के बाद रात में हुए परिशाम घोषित 

कृषि मंडी सदस्यों के मतदान के बाद रात में हुए परिशाम घोषित 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय कृषि मंडी स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति के सदस्यों के लिए चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी आरएएस निशा कुमारी ने बताया कि सुजानगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है। जिसमें समिति सदस्यों में नरपत गोदारा को 21 वोट, छेलूसिंह को 20 वोट, प्रभुदयाल को 19, लक्ष्मीनारायण को 19, कुंभाराम आर्य को 18, परमेश्वरलाल को 17 वोट मिले और सदस्य चुने गये। ये कुल 34 में से मिले हुए वोट हैं। प्रत्याशी परमेश्वरलाल और उर्मिला दोनों को 17-17 वोट मिले। जिस पर लॉटरी का निर्णय लिया गया। लॉटरी में परमेश्वरलाल विजेता रहे।
प्राथमिक सदस्य के रूप में एससी से 223 हंसराज को, तीजदेवी को 221, निर्मला देवी को 208, नेमींचद को 201, निर्विराध एसटी से महावीर प्रसाद सदस्य बने हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस भाजपा नेताओं की भीड़ भी कृषि मंडी में रात तक लगी रही। रिटर्निंग अधिकारी निशा कुमारी ने विजेताओं को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। निर्वाचन कार्य में आरएएस सरिता कुमारी, आएएस जगदीश प्रसाद स्वामी ने योगदान दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये