Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भगवान महावीर की निकाली शोभायात्रा

भगवान महावीर की निकाली शोभायात्रा


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। करीब 97 साल पुराने स्वर्ण रथ पर भगवान महावीर की झांकी निकाली गई और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का अनेकों जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य लालचंद प्रकाशचंद पाटनी परिवार को मिला। जैन समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ आरती की। श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील सडूवाला, डॉ. एस के छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं केशर वस्त्र धारण किए हुए चल रही थीं। शोभायात्रा के दौरान पुलिस जाप्ता भी पर्याप्त संख्या में साथ चल रहा था। इससे पहले सुबह जिनेंद्र भगवान की शांतिधारा, कलाशाभिषेक सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न हुए। समाज के प्रवक्ता महावीर पाटनी ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन सडूवाला, मंत्री पारसमल बगड़ा, उपाध्यक्ष लालचंद बगड़ा, उप मंत्री रौनक पाण्ड्या, नोरतनमल छाबड़ा, संतोष गंगवाल, अशोक कुमार, डॉ. एस के छाबड़ा, नवीन कुमार पाण्ड्या, खेमचंद बगड़ा, पवन छाबड़ा, मुकेश बगड़ा, विमल सेठी, विमल पाटनी, विनीत बगड़ा, महिला वर्ग में उषा बगड़ा, मैना देवी पाटनी, ललिता देवी, विमला देवी, प्रेमलता बगड़ा, गणपति बागड़ा, मंजू पहाड़िया, कुसुम बागड़ा सहित सैंकड़ों धर्मावलंबी शोभायात्रा में शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये