Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस ने नाकाबंदी कर 40 वाहनों पर की कार्रवाई काटे चालान  

पुलिस ने नाकाबंदी कर 40 वाहनों पर की कार्रवाई काटे चालान  


चूरू। आदर्श विद्या मन्दिर से रतनगढ़-सरदारशहर की ओर जानेवाले सड़क मार्ग पुलिस ने नाकेबंदी कर नियम विरुद्ध चलनेवाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान काटे।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली थाना के थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर वाहनों पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान 40 वाहनों के चालान काटे गये। नाकाबंदी के दौरान दूपहिया वाहनों के हेलमेट न लगाना, आरसी व लाईसेंस का न होना, तेज गति से बाइक चलाना, नो पार्किंग में वाहन को खड़ा करना एवं फॉर व्हीकल के सीट बेल्ट न लगाना, काली फिल्म लगा के रखना, आरसी का न होना व लाईसेंस का न होना आदि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 40 वाहनों के चालान काटे और कार्रवाई की। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि इस दौरान अवैध वाहनों की भी जांच की गई। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि चालान काटते समय वाहन चालकों को यातायात नियमों के तहत वाहन को चलाने की समझाईश की गई। ताकि सड़क पर हादसों के ग्राफ का कम किया जा सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये