Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दूसरों का दुखड़ा दूर करनेवाले मेरा दुःख दूर करेगा कौन

दूसरों का दुखड़ा दूर करनेवाले मेरा दुःख दूर करेगा कौन


चूरू। जहां जिले के मुखिया विराजमान है, जो जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के समाधान का दम भरते हैं वह कलेक्ट्रेट भवन अपनी बदहाली पर अश्रु बहा रहा है फिर भी भवन के पुर्ननिर्माण के हवन में कोई आहुति नहीं दी जा रही है।
जी हां हम बात कर रहे हैं चूरू जिला मुख्यालय के जिला कलेक्टर कार्यकाल भवन की, जिसके पिछले हिस्से में बनी रो में स्थापित स्टोर की, जिसकी छत की पट्टियां टूटकर झूल रही है। खिस्की दिवार में बड़े छेद हो गए हैं। यह घटना कोई आजकल में नहीं बल्कि करीब तीन माह पहले की है जब भवन की पिछले हिस्से के भवन हिल गया था। क्षतिग्रस्त हुए इस स्टोर में कम्प्यूटर सहित आवश्यक सामान रखा हूआ है जिसे भवन की हालत देखते बाहर भी नहीं निकाला जा सकता हैं।
इंतजार है इसके पुर्ननिर्माण का-
सूत्रों की माने तो सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भवन की स्थिति का जायजा भी लिया। जिसमें तथ्य यह सामने आया कि भवन की मरम्मत की जा नहीं सकती है। पूरे कलेक्ट्रेट भवन को तोड़कर नये भवन का निर्माण किया जा सकता है।
सूत्रों की माने तो सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कलेक्ट्रेट भवन को तोड़कर नया भवन बनाने का तकमीना बना दिया गया है। नए भवन निर्माण के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं लेकिन इस संदर्भ में प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार जानकारी नहीं दी गई है। बहरहाल कलेक्ट्रेट भवन के नवनिर्माण का सपना संजोएं अधिकारी और कर्मचारी इंतजार करते हुए प्रार्थना कर रहे हैं कि कोई अनहोनी घटना नहीं हो जाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन