Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो दुकानों के टूटे ताले

दो दुकानों के टूटे ताले


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरव पुत्र सांवरमल अग्रवाल ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि 27 मार्च की सुबह करीब साढ़े चार-पांच बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़ कर नीचे स्थित दुकान में रखे गल्ले से करीब चार हजार रूपये चुरा लिए। इसी प्रकार रामगढिया धर्मशाला के पास स्थित दुकान के अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ कर चोरों ने गल्ले में रखे ढ़ाई हजार रूपए चुरा लिए। चोरी करने से पहले चोरों ने सामने स्थित अशोक खेतान के मकान पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। दोनों की वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरें खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन