Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

तारानगर के जयपुर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्स्व व प्रतिभा सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

तारानगर: तारानगर के जयपुर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्स्व व प्रतिभा सम्मान समारोह सीबीइओ सुमन जाखड़ के मुख्यातिथ्य में व पूरन चौधरी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी गयी। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल खोथ ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई, कुम्भाराम घिँटाला, चेयरमैन मुंशी खाँ तेली, नगर अध्यक्ष भागीरथ भामी, धीरज शर्मा, रमेश सैनी, सरिता, सुमन, पवन, पार्षद कुंदन सैनी सहित बच्चों के अभिभावक व स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे। ईश्वर शर्मा व रतना जांगिड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।