Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लहराती कार से पांच लोग हुए घायल 

लहराती कार से पांच लोग हुए घायल 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय लाडनू रोड़ स्थित डीएसपी ऑफिस के पास एक लहराती हुई इनोवा कार के चालक ने बाईक सवार पांच युवकों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में कार विद्युत पोल से जा टकराई, जिससे विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और विद्युत तार सड़क पर बिखर गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एम्बूलेंस के जरिये घायलों को राजकीय बगड़िया अस्पताल लाया गया। जहां पर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ओर परिजनों ने इमरजेंसी में भर्ती करवाया। चिमनदास सिंधी, पवन स्वामी, आसिफ, इब्राहिम, अशरफ का उपचार बगड़िया अस्पताल में उपचार किया गया। दूसरी ओर पवन स्वामी को जयपुर के लिए रैफर किया गया है। वहीं मौके पर सीआई मुकुट बिहारी मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते द्वारा लोगों की भीड़ को सड़क से हटाया गया और तार सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। सीआई मीणा ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन