Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह, जताया आक्रोश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह, जताया आक्रोश


कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य किए जाने पर किया सत्याग्रह
चूरू। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सत्याग्रह कर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया।
कलक्ट्रेट के सामने भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता और पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया के सानिध्य में हुए सत्याग्रह में राजस्थान खेल परिषद की अध्यक्ष व विधायक कृष्णा पूनियां ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में तानाशाही का राज कायम हो गया है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तार-तार हो रही है तथा भाजपा सरकार हर मोर्चे विफल रही हो गई है। वर्तमान केन्द्र सरकार ने पूंजीपतियों से मिलकर बड़े बड़े घोटाले कर रही है तो राहुल गांधी ने जब उजागर करना शुरू किया तो उनके खिलाफ षडयंत्र रच लोकतांत्रिक मर्यादा को अपमानित किया।
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को अयोग्य करार देना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की जनता इस कृत्य के लिए भाजपा सरकार को माफ नहीं करंेगी और उसे उखाड़ फेंकेगी। हाजी मण्डेलिया ने कहा कि कांग्रेसजन को एकजुट होकर बड़ा आन्दोलन खड़ा कर संघर्ष करना होगा। अध्यक्षता कर रहे भंवरलाल पुजारी ने आरोप लगाया कि देश की मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटका कर भाजपा सरकार ओछी हरकत कर रही है। सत्याग्रह धरने में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
धरने में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, सभापति पायल सैनी, रियाजत खान, गोविन्द महनसरिया, तारानगर प्रधान संजय कस्वां, इन्द्राज खीचड़, राधेश्याम चोटिया, सादुलपुर नगर पालिका अध्यक्ष रजिया गहलोत, लालमोहम्मद बिहाणी, निर्मला सिंघल, रणजीत सातड़ा, आशाराम सैनी, रमेश इन्दोरिया, फूसाराम गोदारा, मुस्ताक खान, आदूराम न्यौल, रामनारायण व्यास, सीताराम प्रजापत, सुबोध मासूम, नरेन्द्र सैनी, प्यारेलाल दानोदिया, कमला कस्वां, अरविन्द चाकलान, नानकराम डूडी, रमजान खान, लालचंद सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, अनीश खान, नारायण बालाण, विरेन्द्र राठौड़, शिवकुमार शर्मा, आसिफ खान, मुबारक भाटी, दीपिका सोनी, जमील चौहान, सुनिता बाकोलिया, ज्योतिसिंह, शेरखान, सिराज जोइया, हेमन्त सिहाग, पुरुषोतम इंदोरिया, महेश मिश्रा, कालूराम महर्षि, राजीव बहड़, अजय दाधीच, दीलीप सिंधी, शंकर डाबला व रफीक चौहान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धरने में सभापति पायल, कमला, सुनिता, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गायन प्रस्तुत किया। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर घांघू ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन