Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले की मांग को लेकर धरना जारी 

जिले की मांग को लेकर धरना जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा द्वारा जिले की मांग को लेकर किया जा रहा आन्दोलन जारी है। धरना बस स्टेंड पर चल रहा है, जिसको एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, गुरूदेव गोदारा, बनवारी बिजारणिया, पार्षद सिराज खान, रफीक खान फतनाण, किशोरदास स्वामी, हंसराज मेघवाल, अशोक माटोलिया, रामचंद्र लेघा, कामिनी प्रजापत, गणेश मंडावरिया, भगवान स्वरूप गुरड़ा, महावीर रेवाड़, गायत्री प्रजापत, मधुसूमदर अग्रवाल, भगवान स्वरूप गुरड़ा, हरीराम मेहरड़ा, मुस्ताक खां लाडनू, ओमप्रकाश मेघवाल लाडनू, मदनसिंह फौजी, पूमनचंद मेघवाल, धनराज आर्य, रफीक राजस्थानी, नाथूदास, राजू ढ़ाका सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया। दूसरी ओर तेजपाल गोदारा, किसनलाल छरंग, जगदेव बेड़ा, जितेंद्र भार्गव सहित अनेक लोगों ने व्यवस्थाओं को संभाले रखने में योगदान दिया।
दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता किशोरदास स्वामी ने एक पत्र मुख्यमंत्री को अपने रक्त से लिखकर सुजानगढ़ व लाडनू को मिलाकर सुजला जिला जल्द घोषित किये जाने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन