Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले के लिए जन आंदोलन काफी जरूरी: डूकिया 

जिले के लिए जन आंदोलन काफी जरूरी: डूकिया 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। मेगाहाईवे पर धरने का विसर्जन होने के बाद सुजानगढ़ के पुराने बस स्टेंड पर जनहित संघर्ष मोर्चा का धरना शुरू हो गया है। धरने के पहले दिन सेना के जवान रह चुके तोलाराम डूकिया ने कहा कि मातृभूमि के लिए संघर्ष जरूरी है और जिले के आंदोलन को गति देने के लिए अनशन जैसी गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की राह आसान नहीं, इसके लिए निरंतर संघर्ष और जनता का सहयोग काफी जरूरी है। इस अवसर पर जावेद खिची, पार्षद सिराज खान कायमखानी, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, कॉमरेड रामनारायण रूलाणिया, गणेश मंडावरिया, पूनमचंद मेघवाल, भगवानाराम बिजारणिया, मोहम्मद अली खां, पीथाराम ज्याणी, किशनलाल छरंग, तेजपाल गोदारा, विद्याप्रकाश बागरेचा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कवि गोपाल बिजारणिया ने कविता और गीतों के माध्यम से विधायक और राज्य सरकार पर तंज कसे। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन