Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश


चूरू। एनएसएस शिविर के पंाचवें स्वयंसेविकाओं ने नया बास बस्ती में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया, तथा वहां के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया । इसके साथ ही बस्ती में श्रमदान किया गया, व उसके बाद वहाँ सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक सर्वेक्षण कार्य किया गया। जिसमें एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर 15 से 29 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के शैक्षणिक और रोजगार संबंधी आँकड़ों के बारे में स्थानीय लोगों से सूचनाएँ एकत्रित की। प्राचार्य अनुज कुमार ने स्वच्छता की महत्ता के बारे में छात्राओं को उद्बोद्धन दिया। कार्यक्रम अधिकारी विक्रम लव्य ने एनएसएस के उद्देश्यांे के बारे में छात्राओं को बताया। इस अवसर पर सुजान सिंह राठौड़, सूर्य प्रकाश मीना, सुभाष चन्द्र, सुनिल जांगिड़ एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर-ग्वालियर मार्ग पर दौड़ेंगी राजस्थान रोडवेज की 4 नई बीएस-6 बसें, इस प्रकार रहेगा, गंगापुर सिटी होकर होगा संचलन