Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का किया भव्य अभिनंदन

ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का किया भव्य अभिनंदन

अलवर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद की टीम डॉ पंकज गुप्ता के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया इस मौके पर राजस्थान की शान केसरिया पगड़ी पहनाकर, केसरिया पटके उड़ा कर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया और परिषद के आंदोलन और सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के प्रवक्ता डॉ राजकुमार गुर्जर एडवोकेट , ब्रजभूमि कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, प्रदेश मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संरक्षक संतराम अरोड़ा, नगर अध्यक्ष यशवंत कुमार गुप्ता, गीता परिवार के जिला अध्यक्ष अश्वनी जावली, मनोज शर्मा, रजनीश बांगा, युवा मोर्चा नेता लखन शर्मा, जितेंद्र कौशिक, रविकांत हिंदू आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता