Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने फसलो का लिया जायजा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने फसलो का लिया जायजा

अलवर

ओलावृष्टि एवं बारिश से किसानों की फसलें नष्ट होने पर नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा ने बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लिया वही उन्होंने लक्ष्मणगढ़ तहसील के दर्जनों ग्रामों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं बारिश से किसानों की फसलें नष्ट हो गई। किसानों को हुए नुकसान को देखने नरेंद्र मीणा ने लक्ष्मणगढ़,रैणी, राजगढ़ के अनेको गावों का दौरा किया और किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल का निरीक्षण किया। सभी किसानों ने नरेंद्र मीणा से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। जिस पर नरेंद्र मीणा ने लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार सुमित भारद्वाज, रैणी विकास अधिकारी कालूराम मीणा,पटवारी व बीमा कंपनी के अधिकारियों से बात की एवं अति शीघ्र सर्वे किए जाने का आश्वासन किसानों को दिया। सर्वे में भेदभाव न करते हुए मुआवजा वितरण किए जाने का आश्वासन मीणा ने दिया, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दुख दर्द में हर समय मैं किसानों के साथ हूं। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा, सरपंच प्रभु दयाल सैनी, तहसीलदार सुमित भारद्वाज, पटवारी दिलदार व शिवराम बुंदेला, ग्राम सेवक श्याम सुंदर, श्रीराम मीणा, सुनील कुमार विनोद जाटव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता