Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खरखड़ा गांव के सरकारी स्कूल में अब लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं

खरखड़ा गांव के सरकारी स्कूल में अब लगेंगी स्मार्ट कक्षाएं

-गोमती देवी जन सेवा निधि संस्था आई आगे

राजगढ़

परिक्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा में अब बच्चों को बैठने के लिए शानदार फर्नीचर और स्मार्ट कक्षाओं के लिए प्रोजेकटर मिल गया है। यह सामग्री माता श्री गोमती देवी जनसेवा निधि संस्था ने उपलबध कराई है संस्था के स्टेट कोर्डिनेटर वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा के मापदंड बदल गए हैं जिसमें नई तकनीक से पढ़ाई होना जरूरी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के बालकों के लिए यह सामग्री उपलबध कराई जा रही है जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सरंपच रवीना मीणा ने की इस अवसर पर लायंस कलब के प्रांतीय सलाहकार खेम सिंह आर्य ने कहा कि माता गोमती देवी संस्था ने राजगढ़ क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में उल्लेखनीय सेवा भावी कार्य किए हैं जिससे इस क्षेत्र के विधार्थी आगे बढ़े हें। कार्यक्रम संयोजक आशा सुमन ने बताया कि इस अवसर पर संस्था प्रधान हरिमोहन मीणा ने आभार जताया। कार्यक्रम में व्यापार संघ राजगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप महावर और निजी शिक्षण संस्था समिति की ओर से मदन लाल शर्मा ने भी इसे पुनीत कार्य बताया। इस अवसर पर रणजीत सिंह, रुचिका धवन, पूनम सैनी, शंभू दयाल व नेमीचंद भी उपस्थित थे इस उपहार को पाकर विधार्थी बहुत खुश थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता