Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भव्य गणगौर मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ - साथ हुई अनेक रोचक प्रतियोगिताएं, रस्साकस्सी में सासुओं ने बहुओं एवं नणदों ने भुजाइयों को हराया, निशा मूंदड़ा के सिर सजा मिसेज गणगौर सरदारशहर का ताज

भव्य गणगौर मेले का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ - साथ हुई अनेक रोचक प्रतियोगिताएं, रस्साकस्सी में सासुओं ने बहुओं एवं नणदों ने भुजाइयों को हराया, निशा मूंदड़ा के सिर सजा मिसेज गणगौर सरदारशहर का ताज

सरदारशहर। शहर के सामाजिक संगठनों श्री लोकरंजन परिषद, ताल ट्रस्ट, सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं केम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गणगौर घाट पर भव्य गणगौर मेले का आयोजन किया गया, सरदारशहर मित्र मंडल जयपुर के आर्थिक सौजन्य से आयोजित इस मेले में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर गणगौर माता की पूजा अर्चना की। नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी की अध्यक्षता एवं विधायक अनिल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस मेले में अनेक रोचक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ - साथ मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सम्पतराम जंगिड ने बताया कि मिसेज गणगौर प्रतियोगिता सरदारशहर का खिताब निशा मूंधड़ा ने जीता। जबकि मल्लिका रनरअप रही। इसी प्रकार मटका दौड़ में संतोष वर्मा प्रथम, चन्द्रकला द्वितीय, चम्मच दौड़ में सिवानी प्रथम, दीपिका शर्मा द्वितीय, म्यूजिकल चेयर में अनसुइया प्रजापत प्रथम, बेबी सुथार द्वितीय स्थान पर रही। सबसे रोचक प्रतियोगिता रस्साकस्सी में सासुओं ने बहुओं को और नणदों ने भुजाइयों को परास्त किया। कार्यक्रम में एक और जहां विशाल फ्लोर डीजे पर घोड़ी नृत्य, पंजाब बेंड द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गयी वहीं दूसरी ओर मित्तल महिला महाविद्यालय, अभिचेतना कल्चरल एकेडमी, बाल कलाकार राधा स्वामी, पिंकी पारीक एवं जयश्री सेठिया द्वारा मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। समस्त विजेताओं को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। गणगौर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी, माणकचंद भाटी, हंसराज सिद्ध, शम्भूदयाल पारीक, डॉ दिलीप चौधरी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मेले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा पींचा, डॉ श्यामसुन्दर लाटा, भंवरलाल जैसनसरिया, गिरधारीलाल पारीक, नगरपरिषद उपसभापति अब्दुल रशीद चायल, अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार जांगिड विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में शंकर एंड शंकर, ओमप्रकाश तिवाड़ी, विनोद जोशी, राजेश पारीक, दिलीप सिंह सिसोदिया, गौरीशंकर कन्दोई, राहुल तिवाड़ी, जगमोहन गौड़, गोपीराम जांगिड़, गौरीशंकर चोटिया, सुधीश तिवाड़ी, स्काउट प्रभारी बाबूलाल स्वामी, भँवरलाल सोनी, संजय दुगड़, दीपेश सिंह, पवन सिंह, भवानी स्वामी, अनिल सिद्ध, अरविंद सिंह ख्याली, रामप्रसाद सुथार, नारायण सेनी, अमित पारीक, सूर्य सोनी, पंकज जाड़ीवाल, नवीन पारीक, प्रकाश पापटान, श्रीमती सपना लूणिया, डॉ मोनिका सैनी, इंदुबाला वर्मा, ममता वर्मा, संगीता चौधरी, जयश्री आंचलिया सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश