Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

*एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण

*एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण


चूरू। राजकीय लोहिया महाविद्यालय की एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई के विशेष कैंप के तीसरे दिन चूरू कस्बे के निकट स्थित ढाणी लाल सिंह पुरा में आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण किया ।
एनएसएस के बैनर तले किए जा रहे इस राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं की आर्थिक, सामाजिक एवम रोजगारपरक प्रगति को जांचना है ।
स्वयंसेवकों ने तीन सदस्यीय दल बनाकर ढाणी लाल सिंह पुरा का सर्वे किया जिसमे 15 से 29 वर्ष के युवाओं को शामिल किया गया ।
सर्वे के बाद स्वयंसेवकों के लिए बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ जे बी खान सबसे पहले सर्वे रिपोर्ट्स की जांच की तथा सर्वे करने वाले स्वयंसेवकों को शानदार कार्य के लिए बधाई दी एवंअन्य स्वयंसेवकों को भी सर्वे का कार्य मनोयोग से करने का आग्रह किया ।।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में , डाली, सिलोचना, इशिता, शाहरुख , हारून, बसु, संदीप ,पुनीत आदि के प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन लता और अभिषेक ने किया ।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई प्रभारी शांतनु डाबी और मो जावेद खान के अतिरिक्त दोनो इकाइयों के 120 स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश