Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरूकता रैली


चूरू। शुक्रवार को जिला क्षय निवारण केन्द्र चूरू व रतनगढ़ में विश्व क्षय रोगदिवस पर जिला मुख्यालय पर एएनएमटीसी सेन्टर से भरतिया जिला अस्पताल तक सुबह 10 बजे रैली का आयोजन किया गया। मेडिकल काॅलेज प्रिसिपल डाॅ. बी.के. बीनावरा, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. वेदप्रकाश, डाॅ. प्रदीप पचार, डाॅ. रवि पंवार, डाॅ. सोमवीर पुंनिया, मेडिकल काॅलेज अधीक्षक डाॅ. हनुमान जयपाल एवं एएनएमटीसी सेन्टर पिं्रसिपल नर्सिग अधीक्षक डाॅ. कुलदीप सिंह महरोक ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। जिसमें एएनएमटीसी सेन्टर चूरू के प्रशिक्षणार्थी ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस रैली में छात्राओं द्वारा टीबी रोग से बचाव संबंधी संदेश के बेनर लेकर ”डाॅट्स अपनाओ टीबी रोग को भगाओ” व ”यही समय है टीबी को हराने का” जैसे संदेश देते हुए चल रहे थे एवं आपणी पाठशाला के छात्र-छात्राओं को फल वितरीत किये गये एवं उनको टीबी के बारे में बताया गया।

जिला क्षय निवारण केन्द्र रतनगढ़ में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने पर
स्वास्थ्य कार्यकताओं का सम्मान किया गया जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्Ÿााओं, आँगनबाडी कार्यकर्Ÿााओं एवं जन सामान्य केे द्वारा भाग लिया।
सीएमएचओ डाॅ. मनोज शर्मा व डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. देवकरण गुरावा, जिला अस्पताल पीएमओ संतोष आर्या, बीसीएमओ रतनगढ़ डाॅ. मनीष तिवाड़ी व भामाशाह रामोवतार पारीक आदि नेे अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतनगढ़ डाॅ मनोज शर्मा के द्वारा टीबी रोकथाम के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकताओं, आशाओं एव ं जनसामान्य से सहयोग करने की अपील की। उन्होने बताया की टी0बी0 एक ऐसी बीमारी है, जिसकी यदि समय पर पहचान हो जावे तथा नियमित उपचार लिया जावे तो रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो सकता है।
कार्यक्रम में जिल में टीबी मुक्त ग्राम प ंचायत व टीबी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एलए, एलटी, एएनएम आदि 50 कार्मिकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार नवल द्वारा किया गया एवं टीबी अस्पताल केे कार्मिक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश