Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खराब मौसम होने के कारण कीकासर, भोजासर सहित इलाके में पड़े ओले, किसानों को हुआ भारी नुकसान

खराब मौसम होने के कारण कीकासर, भोजासर सहित इलाके में पड़े ओले, किसानों को हुआ भारी नुकसान


सरदारशहर। उपखंड इलाके में अचानक मौसम खराब होने के बाद कीकासर, भोजासर, बनियाला, नैणासर सुमेरिया सहित कई गांवों में ओलावृष्टि होने से सरसों, गेंहू, जो, इश्बगोल सहित मैथी की फसलों में नुकसान हुआ है। अचानक ओला वृष्टि होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ गई है। नैणासर सुमेरिया की सरपंच चमकौरी देवी ने बताया कि क्षेत्र की फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। प्रशासन फसलों को नुकसान का सर्वे करने के बाद किसानों की फसलों में कितना नुकसान हुआ है। उसके बाद भी पता चल पायेगा। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए किसानों की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जायेगा। नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। नुकसान का सर्व करने के लिए संबधित हल्के पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश