Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शाहदत दिवस के उपलक्ष में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

शाहदत दिवस के उपलक्ष में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

सरदारशहर। तहसील के गांव सावर में शाहदत दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान सावर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरधारीलाल महिया विधायक श्रीडूंगरगढ़, विशिष्ट अतिथि राजकरण चौधरी नगरपालिका चैयरमेन, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, संतकुमार मीणा विकास अधिकारी तारानगर, श्रीमती पूनम प्रजापति पूनम फाउंडेशन सूरतगढ़, लालचंद मुंड डेयरी चैयरमेन, श्योकरण पोटलिया जिला परिषद सदस्य, श्रीमती मोनिका कंवर सरपंच ग्राम पंचायत सावर, श्रीमती विनोद देवी पंचायत सिमिति सदस्य तथा राकेश भाटी रावतसर, श्रीमती पार्वती सिद्ध संस्थान प्रधान G. N. मेमोरियल स्कुल हरदेसर, मनीष सोलंकी जैतसीसर और अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमयी उपस्थिति दी। कार्यक्रम मे शहीद भगतसिंह लाइब्रेरी निर्माणधीन के लिए मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और अतिथियों नें अपनें-अपनें सामर्थ्य के हिसाब से भरपूर सहयोग दिया। मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरुति को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्प लिया। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में मनमोहक प्रस्तुति शुभम कल्चर एकेडमी सूरतगढ़ के द्वारा दी गई। ग्राम पंचायत सावर ओर आस पास के गांवों से पधारे लोगों एवं अम्बेडकर नवयुवक मंडल, आजाद नवयुवक मंडल कुसुमदेसर ओर युवा क्रिकेट क्लब सावर के तमाम युवा साथियों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया गया। शहीद भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान की पूरी टीम के जोश और जज्बे ओर ग्राम पंचायत के बुजुर्गों के आशीर्वाद से छोटा सा कार्यक्रम सफल हो सका। हमारी टीम आगे भी अपेक्षा करती है कि आप भविष्य में ऐसे ही आशीर्वाद ओर मार्गदर्शन देते रहिये ओर हमारी टीम युही आगे बढ़ते रहे। भगतसिंह नव युवक मण्डल के जय नारायण अध्यक्ष, ओमप्रकाश स्वामी, देवीलाल भाम्भू, सांवरमल मेघवाल, राजूराम, रमेश सिहाग, सुभाष नाई, कमलेश स्वामी, बलवीर भारती, मांगीलाल, मुकेश सिहाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश