Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फोसटेक व्यापारियों प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

फोसटेक व्यापारियों प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 


चूरू। डीआईसी सेन्टर, आरसीएचओ परिसर चूरू में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न खाद्य सामग्री कारोबारकर्ताओं का फोसटेक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें खुदरा, थोक विक्रेता व खाद्य सामग्री निर्माण करने वाले व्यापारियों को मास्टर ट्रेनर प्रेमचन्द शर्मा ने खाद्य पदार्थों के रख रखाव व बनाने की प्रक्रिया व उनकी गुणवत्ता बनाये रखने के लिये ट्रेनिंग दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के खाद्य व्यापारियों को उक्त प्रशिक्षण में ट्रेनिंग व प्रमाण पत्र करना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान रामदेव सिंह चैहान (सीएचसी) व नरेश बसेर (सीएचसी) आदि ने भाग लिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश