Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान सभा ने प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री व बीमा कंपनी का किया पुतला फूंका

किसान सभा ने प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री व बीमा कंपनी का किया पुतला फूंका

उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे अखिल भारतीय किसान सभा ने फूंका पुतला

तारानगर

अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी के आह्वान पर किसान साथियों ने 18 जुलाई चक्काजाम समझौता लागु करवाने, चौधरी कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल का कुल रकबा 2.40 लाख हैक्टेयर रकबा जोड़कर नहर का निर्माण कार्य पुरा करवाने, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ कर किसानों की कुर्की पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश कमेटी सदस्य काॅ निर्मल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व बीमा कंपनी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला मंत्री काॅ उमराव सिंह सहारण, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, किशन शर्मा, प्रमोद बैनिवाल, प्रमोदसिंह राठौड़, मोहम्मद सलीम, भोजराज महला, पवन शर्मा, बीरबलराम पूनियां, फिरोज खान सहित किसान साथी मौजुद रहे वहीं तारानगर तहसील के कालवास, धीरवास छोटा, धीरवास बडा़, मिखाला, चंगोई, बांय, भनीण, साहवा, बनियाला सहित काफी गांवों में पुतला दहन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश