Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सर्व समाज के लोगों ने शहादत दिवस मनाया 

सर्व समाज के लोगों ने शहादत दिवस मनाया 

तारानगर

भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर गुरुवार को सर्वसमाज के लोगों ने तारानगर के साहवा रोड पर सुखवासी तिराहे के पास भगत सिंह की प्रतिमा पर पर को पुष्पांजलि अर्पित की। युवाओं ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आदि अमर रहे के नारे लगाए। साथ ही भगतसिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम बेनिवाल ने की। एडवोकेट निर्मल कुमार प्रजापत ने भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि भगतसिंह एक उस विचार धारा का नाम है जिन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। यदि भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे क्रांतिकारी बहुत कम उम्र में आगे आकर क्रांति नहीं करते तो आज हम आजाद नहीं हो पाते। हमें इन वीर शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही युवाओं ने शहीदों की कुर्बानी से प्रेरणा लेने की बात कही तथा साथ ही उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान एडवोकेट निर्मल कुमार प्रजापत, महावीर पूनियाँ, वीर बहादुर सिंह राठौड़, मंगल शर्मा, शिव कुमार शर्मा, किशन शर्मा, प्रताप मेघवाल, एडवोकेट जितेंद्र राठौड़, शंकर महर्षि, जीतराम जांदु, उमराव सहारण, प्रेम बेनिवाल, गजानंद जांगिड़, मुकेश शर्मा, फिरोज खान, सूबेदार दीपचंद शर्मा, भगवती शर्मा, राकेश सिंहमार, योगेश वर्मा, अशोक शर्मा सहित सर्वसमाज के सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश