Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामासी गांव के बुजुर्ग ने आपणी पाठशाला में किया दान

भामासी गांव के बुजुर्ग ने आपणी पाठशाला में किया दान


चूरू। 23 मार्च को आपणी पाठशाला के भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। जिसमें राज्य भर से सैकड़ों की संख्या में भामाशाह उपस्थित हुए। उसमें एक बुजुर्ग ऐसा भी पहुंचा जिनकी बातें सुनकर दिल छू लेगी। बात करें चूरू के निकटवर्ती गांव भामासी के कुंभाराम भाम्बू ने आपणी पाठशाला में 11111(ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर दी। कुंभाराम भाम्बू ने बताया मेरी पत्नी पिछले 20 वषों से चारपाई पर बीमार है। रीड की हड्डी टूटने के कारण ना ही उठ सकती है। ना ही चल सकती है। मैं नौकरी करता था लेकिन बिमार पत्नी की वजह से नौकरी छोड़नी पड़ी आज मेरे को पेंशन भी नहीं मिलती है बिमार पत्नी की सेवा में लगे हुए हैं। फिर भी अपने दिल को रोक नहीं सका। अपना कीमती समय निकाल कर झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों के लिए आपणी पाठशाला भवन निर्माण कार्य के लिए ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए दान कर रहा हूं। ये बातें सुनकर सभी ने तालियां बजाकर कुंभाराम भाम्बू का स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश