Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जब तक सरकार राइट टू हेल्थ बिल वापस नहीं लेगी तब तक यह विरोध जारी रहेगा - डॉ विजय पाल यादव

जब तक सरकार राइट टू हेल्थ बिल वापस नहीं लेगी तब तक यह विरोध जारी रहेगा - डॉ विजय पाल यादव

अलवर। आई एम ए हॉल में मीटिंग हुई जिसमें सरकारी एवं निजी चिकित्सकों ने भाग लिया आरटीएच बिल के विरोध में सभी ने अपने सुझाव दिए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर एसोसिएशन को समर्थन पत्र दिया गया एवं घोषणा की गई कि यह डॉक्टर के साथ हैं सभी निजी अस्पतालों के मालिकों ने अपने अस्पतालों की चाबी आईएमए हॉल में डॉक्टर विजयपाल यादव अध्यक्ष निजी अस्पताल संघर्ष समिति अलवर को सौंप दी आज प्रातः 10:00 बजे आई एम ए हॉल में मीटिंग होगी उसके बाद कलेक्टर अलवर को चाबियां सौंप दी जाएंगी डॉ विजय पाल ने बताया कि जनता भी इस बात को समझे कि जिस झूठे इलाज का वादा सरकार आप लोगों से वोट लेने के लिए कर रही है जिनसे आपका इलाज कराने का वादा कर रही है वही डॉक्टर आज आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ उनकी बात नहीं सुनी जा रही है जबरदस्ती किसी से आप इलाज नहीं करवा सकते यह मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा है इसी के लिए डॉक्टर संघर्ष कर रहे हैं अतः जनता से भी निवेदन है कि आप हमारा साथ दें और अपने नेताओं से इस बिल को वापस लेने की प्रार्थना करें चाबी कलेक्टर अलवर को सौंपने के बाद एक रैली शहर में निकाली जाएगी।
निजी अस्पताल पूर्णता बन रहे सोनोग्राफी एवं लैब सीटी स्कैन एम आर आई सेंटर भी बंद रहे सरकारी चिकित्सकों ने घर पर मरीज नहीं देखें तथा तिजारा, खैरथल, किशनगढ़, राजगढ़ आदि जगहों पर भी निजी अस्पताल बंद रहे और जब तक सरकार राइट टू हेल्थ बिल वापस नहीं लेगी तब तक यह विरोध जारी रहेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता