Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस समारोह मनाया

शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस समारोह मनाया

देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली का किया गया आयोजन

अलवर। शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, शहर विधायक संजय शर्मा, जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, जोगिंदर सिंह कोचर सहित प्रबुद्ध व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मंत्री जूली ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका बलिदान भारत के इतिहास में निर्णायक और अविस्मरणीय है । हमारी युवा पीढी को इन शहीदों से प्रेरणा लेकर देश भक्ति के सच्चे अर्थ को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगतसिंह महज 23 साल की आयु में देश की आजादी के लिए शहीद हो गए ऐसे शहीदों की शहादत को देश कभी भूला नहीं सकता है।
कार्यक्रम संयोजक प्रमोद मलिक ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा अन्य वक्ताओं ने भी भगत सिंह के जीवन से जुड़े विचार प्रकट किए। इस दौरान हुकमचंद रौनक कव्वाली एण्ड पार्टी की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर दीवान चंद सेतिया, अमरजीत सिंह, डॉ एस सी मित्तल, हरिशंकर रावत, हरमीत सिंह मदीरत्ता, शशांक झालानी, दौलतराम हजरती, दिनेश भार्गव, कुलदीप कालड़ा, मूलचंद गुर्जर, अमित गोयल, अशोक सैनी, अशोक तनेजा, अशोक आहूजा, नरेन्द्र सावित्री मीना, केजी कौशिक संदीप पंडित, जगदीश सिंघल, प्रमोद विजय, हरिओम कटारा, सतीश भाटिया आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता