Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिवस मनाया

शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिवस मनाया

खैरथल। देश की आजादी के अमर वीर सेनानी शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिन किशनगढ रोड स्थित शहीद हेमू कालाणी चौक पर पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल, एवं भारतीय सिंधु सभा खैरथल के सभी सदस्यों ने जोश-खरोश से मनाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा एवं वरिष्ठ पत्रकार हीरा लाल भूरानी ने बताया कि आजादी के आंदोलन में शहादत देने व देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को हमेशा याद किया जाएगा।गुरुवार को अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्मोत्सव के साथ ही शहीद ऐ आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू का बलिदान दिवस भी मनाया गया इस दौरान शहीद हेमुकलानी चौक पर पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के वरिष्ठ प्रवक्ता हीरा लाल भूरानी, सिन्धी पत्रकार एवं ब्लागर प्रमोद केवलानी, प्रताप कटहरा, सेवक लालवानी, अशोक महलवानी, विजय बच्चानी गोपाल पेशवानी, वासदेव दासवानी, टीकम मुरजानी, चिम्मनलाल तिनानी, नामदेव रामानी,नवल लखानी, इन्द्र माखीजा, वासदेव चेतवानी, किशोर पोपटानी, बाबूलाल गोरवानी, चेतन हिर्दयनी, नितिन किशनानी, अर्जुन असरानी, गोपालदास पेशवानी, बोनी जयवानी, पीकू लालवानी, राहुल लालवानी, ताराचंद आसवानी, योगेश केवलररामनी, श्याम मंघनानी, मनीष राजवानी ने भी दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान पुलिस अकादमी में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त जीवन को मिली प्राथमिकता