Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समस्याओं का निराकरण करने के लिए कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं का निराकरण करने के लिए कलक्टर को सौंपा ज्ञापन


चूरू। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को चूरू शहर की जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए ज्ञापन दिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला के सह प्रभारी असगर अली जोइया ने नगर परिषद चूरू द्वारा क्षेत्र के पट्टा वितरण नही होने के कारण आम नागरिक को हक नहीं दे पा रही है। पटटा वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि चूरू में नगर परिषद में आयुक्त नहीं होने की वजह से आम नागरिक बहुत परेशान है तहसीलदार के पास नगर परिषद का चार्ज है पर तहसीलदार काम करने का रवैया अलग है तहसीलदार की टेबल पर पटटो की फाइले पड़ी है पर तहसीलदार छुट्टी पर चले गए जिसके कारण पटटे नही बन रहे है इसलिए जल्द से जल्द नगर परिषद में ही आयुक्त लगाया जाए। भाजपा जिला के उपाध्यक्ष सत्तार खान चायल आवारा पशुओं को लेकर अपनी बात रखी और बताया कि पिछले दिनों में आवारा पशुओं का आंतक शहर में फैला हुआ है जिससे एक व्यक्ति की जान भी चली गई आवारा पशुओं का जल्द से जल्द समाधान करें इस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि आवारा पशुओं की जो समस्या है उसकी वजह से हमारे खुद के एक कर्मचारी की जान चली गई है हम इस पर जल्द से जल्द सहयोग करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने जिला कलेक्टर को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लेकर गरीब लोगो की समस्या के बारे में बताया। खाद्य सुरक्षा मैं सरकार की तरफ से गरीब लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है 15 मार्च के बाद खाद्य सुरक्षा की जो साइड है वह प्रशासन ने बंद कर दी है लोग श्रम विभाग पर नगर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोगों को इसकी समस्या का हल नहीं मिल रहा है आम लोग जो खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ना चाहते हैं वह लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं वही चिरंजीव योजना को लेकर सरकार की तरफ से जो चिरंजी योजना लागू हुई डॉक्टरों ने उसे मानने से मना कर दिया है शहर में लोग अपनी बीमारियों की वजह से बहुत परेशान है सरकारी हॉस्पिटल में समय पर इलाज हो नहीं हो पा रहा है सरकारी अस्पताल की हालत खराब है जो चिरंजी योजना का फायदा लेना चाहते हैं वही प्राइवेट हॉस्पिटल वालों ने चिरंजीव योजना को मानने से मना कर दिया है अधिकतर मरीज कहां जाए जिला कलेक्टर से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निर्धारण करें। जिलाध्यक्ष खान ने बताया कि शुक्रवार से माह रमजान शुरू हो रहे हैं आए दिन बिजली कटौती 4 घंटे की कटोती हो रही है जो की रमजान माह को देखते हुए कटोती को बन्द किया जाएं। ताकी मुस्लिम समाज को इसकी कोई दिक्कत ना आए । शहर के विभिन्न वार्डो में में जो पीने की समस्या हो रही है इस समस्या का हल आप पीएचडी के अधिकारीयों को जल्द से जल्द समस्या का समाध्यान करे। मोर्चा के कार्यक्रताओं से जिला कलेक्टर ने विश्वास दिलाया की जो समस्या आप मेरे पास लेकर आये हो में इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करूगां। इस पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रताओं ने कलेक्टर सिद्वार्थ सिहाग का आभर जताया। इस मोके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मुराद खां ऐलमाण, उपाध्यक्ष अजिज खां सलेमखानी, उपाध्यक्ष शोकत गाोरी, उपाध्यक्ष रमजान खां जोईया, जिला मंत्राी बाबु खां, जिला सयोजग हाजी शरिफ सोंलकी, शहर नगर अध्यक्ष ईशाद भटी, बाबु भाई टेलर, मिडिया के जिला सयोंजक आसिफ खा खानजानी, रमजान खां विजली विभाग, आमिन खोखर, मुकतियार खा, जावेद हुसेन, आदिल भाटी, शेयब कुरैशी, जाबेद हुसेन, मुस्तफा सब्जीफरोस, आरिफ सब्जीफरोस, जाकिर सब्जीफरोस, अकरम खान, अरबाज खान, आशिफ, फरियाद, मोहिन, सदाम अलताफ सहीत मोर्चा के पदाधिकारी मोजुद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश