Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Meeting regarding the organization of Rajasthan Cultural Festival, discussion regarding preparations

Meeting regarding the organization of Rajasthan Cultural Festival, discussion regarding preparations

सरदारशहर। शहर की पंचायत समिति में बुधवार को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान संस्कृतिक महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 21 से 26 मार्च तक राजस्थान में संस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 मार्च को ताल मैदान के राजकीय विद्यालय के आगे राजस्थान संस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा की गई है। पंचायत समिति के विकास अधिकारी जगदीशप्रसाद व्यास ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान संस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है। उसी को लेकर पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन को लेकर चर्चा की गई है। ताल मैदान के राजकीय विद्यालय के आगे 24 मार्च को राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।
विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं सरपंच गणों को इसको लेकर प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। बैठक में विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, प्रधान प्रतिनिधि मधुसुधन राजपुरोहित, शिक्षा विभाग के अधिकारी अशोक पारीक, राकेश किलानिया, गिरधारीलाल पारीक, पवन शर्मा सहित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश