Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग

सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग

आज पांचवा दिन

व्यापार मंडल के आह्वान पर आवश्यक सेवाओं सहित कस्बा रहा पूर्ण बंद

बीदासर- कस्बे में सुजानगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर आज पांचवें दिन व्यापार मंडल व केमिस्ट्री एसोशिएशन के आह्वान पर सभी मेडिकल और दुकाने बंद कर धरने का समर्थन किया। देर रात हुई बारिश में भी आंदोलनकारी पुराने बस स्टैंड सीकर- नोखा हाइवे पर डटे रहे। इस दौरान पार्षद बेगराज नाई, धनराज सेन, प्रहलाद राजपुरोहित, बाबूलाल नाई, पंकज गुसाईवाल, संजय मोदी, अनिल शर्मा, जयप्रकाश बेंगाणी, दीपाराम सारण, भाजपा नेता बीएल भाटी, आरएलपी नेता सीताराम नायक, प्रधान संतोष मेघवाल, सोहनलाल भाकर, मदन शर्मा, रामनिवास सिहाग, पार्षद सांवरमल नाई, ललित माली, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे। वही निजी स्कूलों ने भी छुट्टी कर बंद का समर्थन किया।


जिले की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक

दो घंटे तक की नारेबाजी

बीदासर- कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ चौराहे के पास सहायक अभियंता कार्यालय में सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर भीमसेना के तहसील अध्यक्ष पंकज गुसाईवाल, गोविंद मेघवाल, गोविंद राम नामक तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए, और सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर डीएसपी प्रह्लाद राय, एसआई पप्पू राम मीणा, रतनलाल लुहार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, इस दौरान टंकी पर चढ़े युवकों से फोन पर समझाईश करते रहे साथ ही टंकी पर चढ़े युवकों के परिजनों को सूचना दी करीब दो घंटे तक संपत गुसाईवाल, मेघराज गुसाईवाल, भीमसेना सदस्य राजेंद्र नोसरिया, पार्षद बेगराज नाई, हंसराज बामनिया ने युवकों से समझाईश की जिस पर युवक नीचे उतरे। वही टंकी पर युवकों के चढ़ने की सूचना से लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश