Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फसल खराबे के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

फसल खराबे के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

बीदासर-बारिश व ओलावृष्टि से हुई फसलों की खराबे की मांग को लेकर राजस्थान किसान सभा बीदासर के बैनर तले प्रधान संतोष मेघवाल के नेतृत्व में एसडीएम रमेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में बताया कि तहसील के गांवों में गेहूं, सरसों, इसबगोल, मैथी, जीरा आदि फसलों का कटाई का काम चल रहा है, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, किसानों को उम्मीद थी कि इस वर्ष अच्छी फसल होगी लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण फसलें नष्ट हो गई जिससे आर्थिक नुकसान पहुंचा है व किसान और कर्जे में डूब गया है। जिसकी गिरदावरी करवाकर फसल बीमा कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही 26 मार्च से पहले गिरदावरी नही होने पर किसानों द्वारा उपखंड कार्यालय के बाहर देने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिपस सोहनलाल लोमरोड़, सरपंच अंकित सारण, दीपाराम सारण, सोहनलाल भाकर, डॉ. रामेश्वरलाल दुसाद, किसान सभा अध्यक्ष हेमराज राव, मांगीलाल प्रजापत, नानूराम प्रजापत, दीपसिंह, कैलास सिंह इंयारा आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश