Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विशाल वाहन रैली का किया गया आयोजन 

विशाल वाहन रैली का किया गया आयोजन 

अलवर। हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया समिति अध्यक्ष ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म की परिपाटी को ध्यान में रखते हुए भक्तों के सुझाव पर यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के अधीनस्थ मथुराधीश मंदिर सुभाष चौक से भगवान मथुराधीश जी का अभिषेक व पूजन आरती के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि पधारे जगतगुरु बाबा बालकदेव आचार्य महाराज रेनागिरी ध्वजा पूजन कर वाहन रैली का शुभारंभ कराया जो कि मुख्य बाजारों से होती हुई कंपनी बाग शहीद स्मारक पहुंची जहां पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर दीपक जलाए। अध्यक्ष ने आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए आमजन समिति के समस्त सदस्यों से अपील की कि हिंदू सनातन धर्म अपने घरों में बनाकर भगवान को भोग लगाएं संध्या को अपने घरों पांच दीपक अवश्य जलाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये