Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर विकास न्यास की बैठक हुई आयोजित

नगर विकास न्यास की बैठक हुई आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में नगर विकास न्यास के तकनीकी अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूआईटी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि लालडिग्गी फिडर चैनल की साफ-सफाई व मरम्मत कार्यों को तीव्र गति प्रदान करे। उन्होंने सिलीसेढ झील पर एडवेंचर एक्टिविटी प्रारम्भ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि मनुमार्ग सडक पर डिवाइडर मरम्मत एवं रंग रोगन कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि नेहरू पार्क में चौपाटी की जगह का संशोधित प्लान तैयार कर आवंटन हेतु कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता व मापदण्डों के अनुरूप कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित हथियार संग्रहालय का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिये कि मेवात लोक सांस्कृतिक कला केंद्र के निर्माण हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर अमल में लावे। उन्होंने निर्देश दिये कि महिला चिकित्सालय से सामान्य चिकित्सालय तक बनने वाले अंडरपास के कार्य हेतु कार्य योजना बनावे। उन्होंने निर्देश दिये विभिन्न न्यास योजनाओं में शेष रहे भूखंडों की न्यास की वेबसाइट पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य शीघ्र पूर्ण करावे। उन्होंने अलवर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा अन्य सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में न्यास के भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, मुख्य अभियंता पी के जैन, अधिशासी अभियंता विनीत नगायच, योगेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा, कुमारसंभव अवस्थी, वरिष्ठ लेखाधिकारी फैली राम मीणा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा पुलिस ने गंगा विजन गृह के बच्चों के साथ मनाई अनूठी दीपावली, खरीदे उनके हाथों से बने दीये