Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

साहिल यादव ने सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए HCS परीक्षा में हासिल की 78वीं रैंक, पहले ही प्रयास में बन गए अधिकारी

साहिल यादव ने सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए HCS परीक्षा में हासिल की 78वीं रैंक, पहले ही प्रयास में बन गए अधिकारी

HCS Success Story: हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले साहिल यादव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पहले ही प्रयास में एचसीएस परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में साहिल यादव ने पूरे प्रदेश में बीसी (बी) श्रेणी में चौथा स्थान हासिल किया है।

साहिल यादव पहले ही प्रयास में एचसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर आबकारी एवं कराधान अधिकारी बनकर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। HCS परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने पर उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है।

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर एचसीएस परीक्षा में हासिल की 78वीं रैंक

साहिल यादव ने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाते हुए पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर दिया। जिसके परिणाम स्वरुप अब उनका चयन आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO) के पद पर हुआ है। साहिल के पिता महेंद्र सिंह यादव ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साहिल ने सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने की बजाय पूरी मेहनत और लगन से लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिन-रात पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि आज मेरे बेटे ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल कर हजारों-लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

साहिल की सफलता से परिवार और जिले में खुशी का माहौल

साहिल द्वारा एचसीएस परीक्षा में पहले ही अटेंप्ट में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद उनके परिवार और जिले में रिश्तेदारों और पड़ोसियों द्वारा दी जाने वाली बधाईयों का तांता लगा हुआ है। साहिल की इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारों और शहर के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

साहिल की सफलता पर शहर के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए साहिल की तरह अन्य बच्चों को भी पक्के इरादे और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं साहिल ने कहा कि सच्ची लगन से मेहनत कर किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

गांव की बेटी एचसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर बनी SDM, दादा का सपना किया साकार