Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में आंगनबाड़ी में 741 पदों पर भर्ती, 12वीं और 10वीं पास महिलाओं के लिए अवसर

हरियाणा के इस जिले में आंगनबाड़ी में 741 पदों पर भर्ती, 12वीं और 10वीं पास महिलाओं के लिए अवसर

Haryana Anganwadi Vacancy : हरियाणा के छोटे बच्चों को मानसिक विकास के लिए आंगनबाड़ियों में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। जिन आंगनबाड़ियों में वर्कर्स और हेल्पर्स नहीं है, उनमें नई नियुक्ति की जा रही है। इन नियुक्तियों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मंजूरी दी जा रही है। सरकार द्वारा यह नियुक्ति जिला स्तर पर की जा रही है।

इसी के तहत सोनीपत जिले में आंगनबाड़ी में भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। गन्नौर सीडीपीओ शीला कुमारी के अनुसार जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जिले में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के कुल 741 पद खाली हैं।

इनमें 193 पद वर्कर्स और 548 पद हेल्पर्स के हैं। सोनीपत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा गन्नौर, राई, खरखौदा, गोहाना और मुंडलाना सहित विभिन्न ब्लाकों के गांवों और वार्डों में ये पद रिक्त हैं। विभाग की ओर से जारी पदवार विवरण में अलग-अलग गांवों और वार्डों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

दस दिसंबर तक करना होगा आवेदन

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने होंगे। वर्कर पद के लिए 12वीं पास और हेल्पर के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं और निर्धारित विशेष श्रेणियों में आने वाली महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

केवल यह महिलाएं कर सकेगी आवेदन

भर्ती में उसी गांव या वार्ड की बहू-बेटियां आवेदन कर सकेंगी, जहां पद रिक्त हैं। आवेदक को स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फैमिली आईडी की स्वयं सत्यापित प्रतियां जमा करवानी होंगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा। पहले आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर या क्रेच वर्कर के रूप में काम कर चुकी महिलाओं को अनुभव प्रमाणा पत्र लगाने का विकल्प दिया गया है। अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और गलत दस्तावेज पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हिसार में एसीबी का बड़ा एक्शन, 80 हजार की रिश्वत के साथ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार