Haryana Agricultural University : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय यानी एचएयू की तरफ से मंगू उत्पादक किसानों के लिए नई किस्म तैयार की है। यह मंगू की किस्म कम समय में तैयार होगी और बौने पौधे होने के साथ कम रोग लगेगा। इसके अलावा इस किस्म का उत्पादन अन्य किस्मों से ज्यादा होने वाला है।
भारत के उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम के किसानों के लिए फायदेमंद होने वाली है। इसी कड़ी में निजी क्षेत्र की गुवाहाटी स्थित कंपनी मजेस्टिक इंपैक्स ने विश्वविद्यालय की उन्नत किस्मों के बीजों के लिए एक अहम समझौता किया है।
एचएयू ने मूंग की एमएच-1772 और एमएच-1142 किस्मों को लेकर यह एमओयू किया है। एचएयू कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव मेंबर नीरज अग्रवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। नीरज अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही बीज उत्पादन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
एचएयू ने मूंग की एमएच-1772 और एमएच-1142 किस्मों को लेकर यह एमओयू किया है। एचएयू कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव मेंबर नीरज अग्रवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। नीरज अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही बीज उत्पादन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
नई किस्म के फायदे
कम समय और बंपर पैदावारः ये दोनों किस्में महज 63 से 70 दिनों में पककर पूरी तरह तैयार हो जाती हैं। इनकी औसत पैदावार 12 से 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि अधिकतम क्षमता 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है।
गिरने और चटकने से सुरक्षा : पौधों की बौनी प्रकृति के कारण ये फसलें हवा आदि से गिरने और पकने के बाद फलियों के चटककर बिखरने के प्रति पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रोग और कीट प्रतिरोधक क्षमता: ये किस्में पीला मोजेक वायरस, वेब ब्लाइट, पत्ती मरोड़ जैसे गंभीर रोगों के प्रति मजबूत प्रतिरोधक क्षमता रखती हैं। इसके अतिरिक्त इनमें सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग, एन्थेक्नोज, जड़ सड़न, जीवाणु पत्ती धब्बा रोग तथा मैक्रोफोमिना ब्लाइट के प्रति मध्यम स्तर की प्रतिरोधक क्षमता है। इसके अलावा सफेद मक्खी, थ्रिप्स और फली छेदक जैसे कीटों का प्रकोप भी इनमें पारंपरिक किस्मों की तुलना में काफी कम देखा गया है।
देश के उत्तर पूर्वी मैदानी क्षेत्र के लिए बेहतर
हकृवि के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि मूंग की एमएच 1772 किस्म को भारत के उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में खरीफ मौसम के दौरान खेती के लिए अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार मूंग की एमएच-1142 किस्म को भारत के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में खरीफ मौसम के दौरान खेती के लिए अधिसूचित किया गया है।
बीजों का व्यापक स्तर पर उत्पादन सुनिश्चित हो सके
हकृवि कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि एचएयू ने मूंग की वेरायटी एमएच-1772 व एमएच 1142 को लेकर मजेस्टिक इंपैक्स के साथ एमओयू किया है ताकि गुणवत्तापूर्ण बीजों का व्यापक स्तर पर उत्पादन और वितरण सुनिश्चित हो सके।