Haryana News: हरियाणा से आजकल रिश्वत के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम प्रदेश में करप्शन को कम करने के लिए लगातार अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में आज हिसार जिले में एसीबी की टीम ने पुलिस महकमे में तैनात सब इंस्पेक्टर को 80000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ की रफ्तार किया है। रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हुआ सब इंस्पेक्टर अमृतलाल हांसी पुलिस जिले के बास थाने में तैनात था।
विजिलेंस की टीम ने ट्रैप बिछाकर किया और उनके हाथ गिरफ्तार
हरियाणा प्रदेश के हांसी पुलिस जिले के बास थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमृतलाल द्वारा शिकायतकर्ता पर दर्ज मुकदमे से नाम हटवाने की है उसमें 80000 रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। आरोपी का नाम हटाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत मिलने के बाद आज सभी इंस्पेक्टर को यूजलेस की टीम ने ट्रैप बिछाकर रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। हिसार जिले के अग्रोहा मोड मोड पर पहले से विजिलेंस टीम द्वारा तैयार किए गए प्लान के तहत शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की राशि सब इंस्पेक्टर को देते ही एसीबी ने अमृतलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अमृतलाल के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


