Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल के श्रद्धालुओं को राहत, रींगस के लिए 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल के श्रद्धालुओं को राहत, रींगस के लिए 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Hisar Ringas Special Train : खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर लगने वाले मेले को लेकर रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। पर्व पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार रिंगस के बीच तीन दिन के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि ट्रेन भिवानी से सुबह 11 बजे रिंगस के लिए रवाना होगी और शाम 4:30 बजे वहां पहुंचेगी। ऐसे में भिवानी और आसपास के यात्रियों को रिंगस जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

सुबह भिवानी से निकलें, शाम तक रिंगस पहुंचेंगे रेलवे की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 04747 हिसार-रिंगस अनारक्षित स्पेशल 19, 20 और 21 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:55 बजे हिसार से रवाना होगी और 10:55 बजे भिवानी पहुंचेगी। दोपहर 11 बजे भिवानी से रिंगस के लिए प्रस्थान करेगी। रास्ते में चरखी दादरी, कोसली, झाड़साना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, मांढा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन शाम 4:30 बजे रिंगस पहुंचेगी।

रात में लौटेगी, सामान्य यात्रियों के लिए 13 कोच

रिंगस से वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04748 शाम 5:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:50 बजे भिवानी पहुंचेगी और इसके बाद 11:08 बजे बवानी खेड़ा होते हुए रात 12:10 बजे हिसार पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 सामान्य श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होने के कारण श्रद्धालु सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे यूजर कंसलटेटिव कमेटी बीकानेर सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि यह गाड़ी रिंगस जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल चलाई जा रही है। इसका यात्रियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों की तरफ से रेलवे का आभार।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 59 करोड़ से इस स्टेडियम में बनेंगे इंटरनेशनल लेवल के खेल मैदान