Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के बड़े गांवों को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं, इस गांव में लगा 30 करोड़ से एसटीपी

हरियाणा के बड़े गांवों को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं, इस गांव में लगा 30 करोड़ से एसटीपी

Swarn Jayanti Mahagram Vikas Yojana : हरियाणा के बड़े गांवों को सरकार द्वारा शहरों की तरह ही सुविधाएं देने का प्लान बनाया है। यह काम स्वर्ण जयंती महाग्राम विकास योजना के तहत किया जाएगा। इसी योजना के तहत भिवानी के बापोड़ा में करीब 30 करोड़ की लागत से तीन एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसके साथ दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आइपीएस) बनाए गए है। गांव में 46 किलोमीटर में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। जिसका काम 65 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

सीवरेज ही नहीं पानी के लिए भी दो नए एक स्टोरेज टैंक और एक फिल्टर वाटर टैंक बनाया गया है। गांव में करीब 42 किलोमीटर में नई पेयजल लाइन बिछाई गई है। 70 प्रतिशत तक क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाई जा चुकी है। यानी अब तक गांव में जहां सीवर लाइन नहीं थी, वहां अब शहरी तर्ज पर बेहतर सुविधा मिलेगी। भले ही विभाग ने इस कार्य को पूरा करने के लिए अप्रैल 2027 की समयसीमा तय की थी मगर अधिकारियों की रूचि लेने के कारण यह काम लगभग पूरा हो चुका है और अगले महीने तक इसे शुरू करने की भी तैयारी है।

योजना के तहत यह किए तैयार

अप्रैल 2025 में महाग्राम विकास योजना के तहत गांव में सीवरेज व्यवस्था बनाने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का विस्तार करने के लिए काम शुरू हुआ। लगभग 19 महीने बाद अब लगभग काम पूरा हो चुका है। करीब 30 करोड़ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए गए है। पूरे गांव में सीवर लाइन बिछाई गई है।

करीब 46 किलोमीटर के क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। 65 प्रतिशत तक लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। पेयजल सुविधाओं की बात करें तो दो नए बुस्टिंग स्टेशन बनाए गए है। पुराने बुस्टिंग स्टेशन का भी नवनीनीकरण किया गया है और इन पर भी नई मोटरें लगाई गई है। दो नए टैंक एक स्टोरेंट नया टैंक और एक फिल्टर वाटर टैंक बनाया गया है। एक पंप चैंबर बनाया गया है।

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई बृजेश जावला ने बताया कि बापोड़ा गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन भी बनाए गए है। लाइन बिछाने का काम भी प्रगति है। हमारा प्रयास है कि अगले महीने तक निर्माण कार्य पूरा हो जाए। जिसके बाद गांव में सीवर के पानी से संबंधित समस्या नहीं रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 59 करोड़ से इस स्टेडियम में बनेंगे इंटरनेशनल लेवल के खेल मैदान